इश्कवाला लव

इश्कवाला लव

याद उसकी तडपाती दिल
और मुस्कान चढे मेरे चेहरे पर |
देखने जाऊ अगर मोहल्ले उसके
कमीना जमाना सारा मेरे पेहरे पे |

हम बतीयाते जो खुसरपुसर
लग जाती खबर जमाने को |
नाम बस लबो पे क्या आया
है आमादा हर कोई बतीयाने को |

सोच में पड जाता मै भी
करू भी तो करू अब कैसे बात |
कमबख्त दिन कट जायें भीड में
अकेले तन्हा गुजारू कैसे रात |

वो भी तो तब छुपती छुपाती
सपनो में आ-जाया करती |
भूल भालकर मर्यादा सारी
वादे इरादे निभाया करती |

कोसता रहता उस सुबह को
मै भी तो पूरा उसमें खोकर |
देता दर्द वो पहली किरण से
अंधेरे से चमकता उजाला होकर |

फिर लौट आता वास्तव में
खाली हाथ और दिल भराभरा |
एहसास मिलने का हुआ पूरा
है करना इंतजार अब खराखरा |


-सचिन गाडेकर

Comments